31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: राजस्थान में यहां पकड़ा गया 3 लाख रुपए का मिलावटी पनीर, जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया

राजस्थान में खाद्य पदार्थों में की जा रही मिलावट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लाख रुपए का मिलावटी पनीर नष्ट कराया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 15 Aug 2024, 5:11 PM IST

destroyed adulterated cheese worth Rs 3 lakh in Alwar Rajasthan

अलवर। तिजारा में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 950 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया है। जानकारी के अनुसार तिजारा के अहिंसा सर्किल पर बुधवार रात करीब 8.30 बजे पुलिस ने एक पिकअप को रोक कर उसकी जांच की तो उसमें 14 प्लास्टिक के ड्रम व एक लोहे के बक्से में करीब 950 किलोग्राम पनीर रखा था। सूचना पर देर रात अलवर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पनीर की जांच की तो पनीर से दुर्गंध आ रही थी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल व अशोक लखेरा ने बताया कि जांच में पनीर दूषित पाया गया। साथ ही इसमें मिलावट भी प्रतीत हुई। इस पर पनीर का सैंपल लेकर करीब 950 किलोग्राम पनीर को जब्त कर जेसीबी से गड्डा खुदवाकर नष्ट कराया गया। जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, पूछताछ में सामने आया है कि पिकअप चालक अलीम शाह निवासी बैंगनहेड़ी, तिजारा पनीर को गुड़गांव बचने के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ें : Alwar News: अब इन 13 होटलों को मिलेगा नोटिस! कलक्टर के आदेश का इंतजार