18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

गुरमत कीर्तन समागम में बरसा भक्ति रस….देखें वीडियो

अलावडा कस्बे के पीएम श्रीराउमावि के खेल मैदान पर गुरमत समागम आयोजित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरनाम सिंह गामी ने बताया कि अलावड़ा कस्बे के गुरुद्वारा सिंह सभा को दुल्हन की तरह सजाया गया। तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन कर रविवार को तीसरे दिन पाठ के भोग के साथ गुरमत समागम का आयोजन स्कूल खेल मैदान पर किया। जिसमें आसपास क्षेत्र से सिक्ख संगत ने भाग लिया। स्थानीय व बाहर से आए रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन व कथा कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

Google source verification

अलावडा. कस्बे के पीएम श्रीराउमावि के खेल मैदान पर गुरमत समागम आयोजित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरनाम सिंह गामी ने बताया कि अलावड़ा कस्बे के गुरुद्वारा सिंह सभा को दुल्हन की तरह सजाया गया। तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन कर रविवार को तीसरे दिन पाठ के भोग के साथ गुरमत समागम का आयोजन स्कूल खेल मैदान पर किया। जिसमें आसपास क्षेत्र से सिक्ख संगत ने भाग लिया। स्थानीय व बाहर से आए रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन व कथा कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कई लोग गुरुग्रन्थ साहब के सम्मुख मत्था टेकते नजर आए।गुरमत कीर्तन समागम के मौके पर दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान, हरजिंदर सिंह धामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर प्रधान और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह बब्बर, मनजीत सिंह पूर्व प्रधान गुरुद्वारा कमेटी दिल्ली, रमनदीप सिंह यूथ प्रधान दिल्ली, बीबी रणजीत कौर सदस्य दिल्ली ने गुरमत समागम में आई संगत का धर्म की राह पर चलने के लिए मार्ग दर्शन किया। गुरुशरण सिंह हजूरी रागी, अमनदीप सिंह, अमृतपाल सिंह कथा वाचक, गुरशरण सिंह ढाडी जत्था दरबार साहिब, प्रेम सिंह बंधु दिल्ली आदि ने शब्द कीर्तन और गुरु गोविन्द सिंह की जीवनी पर प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक श्रद्धा की बयार चलती रही। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर बरता गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अटूट लंगर छका। सेवादारों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। बच्चे, महिलाएं सभी सहयोग में जुटे हुए थे।