9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेडिंग डेस्टिनेशन हब के रूप में उभर रहा अलवर, एनआरआई को आ रहा पसंद

- मेहंदी, हल्दी व शादी के लिए हुए बुक अलवर. देवउठनी एकादशी से वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है। इन दिनों युवाओं में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बना हुआ है। ज्यादातर युवा चाहते हैं कि उनकी शादी यादगार बने। इसलिए वेडिंग के लिए नई जगह की तलाश करते हैं। वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में अलवर अलवर युवाओं की पसंद बनने लगा हैं। देश भर के लोगों के साथ साथ एनआरआई दूल्हा दूल्हन भी अलवर में शादी के लिए आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Sharma

Nov 17, 2023

वेडिंग डेस्टिनेशन हब के रूप में उभर रहा अलवर, एनआरआई को आ रहा पसंद

वेडिंग डेस्टिनेशन हब के रूप में उभर रहा अलवर, एनआरआई को आ रहा पसंद

होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन खंडेलवाल ने बताया कि अलवर में करीब एक दर्जन से ज्यादा बड़े होटल हैं और करीब पांच से ज्यादा बडे पैलस हैं, जहां शादी शादियां होती हैं। ज्यादातर में नवंबर से लेकर फरवरी तक बुकिंग हैं। फिल्मी कलाकारों व नामचीन लोगों की तरह शाही शादी करने के इच्छुक देशी विदेशों युवक- युुवती यहां आ रहे हैं। ज्यादातर ने मेहंदी व शादी के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवाई है।
केसरोली में होटल के मैनेजर विपुल ने बताया कि अलवर में शादी करना जयपुर, जोधपुर व उदयपुर के बडे किलों से अधिक सस्ता रहता है। दिल्ली व जयपुर के नजदीक होने के कारण एनआरआई यहां शादी के लिए आते हैं। पिछले महीने ही यूके में रहने वाले एनआरआई युवक- युवती की वेडिंग हुई है। आगामी दिनों में नवंबर से दिसंबर तक के लिए होटल बुक हैं। इसके बाद जनवरी व फरवरी में अच्छी बुकिंग हैं। इसके साथ ही तिजारा व नीमराणा में इस बार अच्छी बुकिंग हैं।

यादगार होते हैँ शादी के पल
होटल संचालक योगेश भेडी ने बताया कि जैसलमेर, जोधपुर के साथ वेडिंग के लिए अलवर बहुत पसंद किया जा रहा है। यहां के ज्यादातर किले पहाडियों पर बने हुए हैं जो सजने के बाद सुंदर लगते हैं। नवंबर व दिसंबर में रॉयल वेडिंग होने वाली है।