18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली बिल में अगले दो महीने ​डिस्कॉम को लगेगा झटका

अलवर जिले में सात लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं हैं, बिजली निगम इन उपभोक्ताओं को 15 करोड़ से ज्यादा राशि का भुगतान करेगा। यह राशि विद्युत कनेक्शन पर जमा अमानत राशि के ब्याज की होगी। यानी उपभोक्ताओं की अगले दो महीने चांदी ही चांदी। आइए जानते हैं बिजली उपभोक्ताओं की जून व जुलाई के महीने में कैसे होगी चांदी।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 01, 2023

बिजली बिल में अगले दो महीने ​डिस्कॉम को लगेगा झटका

विद्युत जीएसएस

अलवर. बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुश खबर। आगामी जून व जुलाई के बिजली बिल में अमानत राशि के ब्याज की राहत दी जाएगी। अलवर जिले में सात लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को 15 करोड़ से ज्यादा राशि अमानत राशि के ब्याज के रूप में लौटाई जाएगी।

बिजली निगम कनेक्शन जारी करते समय उपभोक्ताओें की अमानत राशि जमा करता है। यह राशि उपभोक्ताओं के दो महीने की बिजली खपत के औसत के बराबर होती है। जिन उपभोक्ताओं से कनेक्शन के दौरान अमानत राशि नहीं ली जाती, उनकी बाद में दो महीने की औसत बिजली खपत के आधार पर यह राशि जमा की जाती है। बिजली खपत के आधार अमानत राशि में बदलाव भी होता रहता है। अलवर जिले में भी सभी प्रकार के बिजली उपभोक्ताओं की अमानत राशि निगम के पास जमा है। चूंकि यह राशि मूल रूप से उपभोक्ताओं की होती है, इस कारण पर निगम हर साल उन्हें बैंक ब्याज दर के आधार पर ब्याज राशि को लौटाता है। गत वर्ष अलवर वृत में 15 करोड़ से ज्यादा राशि उपभोक्ताओं को लौटाई गई है।

सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को मिलेगी ब्याज राशि


जिले में 7 लाख 73 हजार 553 नियमित बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें एक लाख 28 हजार 788 कृषि उपभोक्ता, 5 लाख 71 हजार 413 घरेलू उपभोक्ता, वहीं 13 हजार 811 औद्योगिक उपभोक्ता हैं। इन सभी उपभोक्ताओं की अमानत राशि निगम के पास जमा है। इस जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज की राशि का निगम जून व जुलाई महीनों के बिजली बिलों में भुगतान करेगा। अलवर जिले में सात लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं हैं, बिजली निगम इन उपभोक्ताओं को 15 करोड़ से ज्यादा राशि का भुगतान करेगा।


अमानत राशि का ब्याज लौटाया जाएगा


विद्युत निगम की ओर से जमा अमानत राशि पर मिलने वाली ब्याज की राशि उपभोक्ताओं को लौटाई जाएगी।

जेएल मीणा
अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम अलवर