1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर की पूर्णिमा तिवारी बनीं मिसेज़ इंडियन ओशन यूनिवर्स, श्रीलंका में करेगी देश का प्रतिनिधित्व

अलवर की बेटी डॉ. पूर्णिमा तिवारी ने राष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए “मिसेज़ इंडियन ओशन यूनिवर्स 2026” का खिताब अपने नाम किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

डा. पू​र्णिमा ​खिताब लेते हुए

अलवर की बेटी डॉ. पूर्णिमा तिवारी ने राष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए “मिसेज़ इंडियन ओशन यूनिवर्स 2026” का खिताब अपने नाम किया है। भोपाल में आयोजित ‘मिस एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने यह ताज जीता और जिले का नाम रोशन किया।

पूर्णिमा के पिता बाबूलाल गुप्ता और शिक्षिका माता राजरानी गुप्ता ने बताया कि पूर्णिमा इसी वर्ष श्रीलंका में होने वाले मिसेज़ यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर 140 से अधिक देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। डॉ. पूर्णिमा तिवारी पेशे से गायनेकोलॉजिस्ट हैं और वर्तमान में भोपाल में कार्यरत हैं।

दो बच्चों की मां होने के बावजूद उन्होंने अपने पारिवारिक दायित्वों और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से अलवर में खुशी की लहर है। सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी जीत की कामना की है।