
बूंदाबांदी ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत
एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से रविवार की दोपहर राहत मिली। पहले बूंदाबांदी हुई और उसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। शाम को मौसम और सुहावना हो गया। मौसम विज्ञानियां का कहना है कि सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। हवाएं भी ठंडी चलीं लेकिन बाद में सूरज ने तेवर दिखाने शुरू किए तो दोपहर तक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उसके बाद कम दबाव का क्षेत्र बना और बादल बने और बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब दस मिनट तक ऐसा ही मौसम रहा। उसके बाद हवाओं का क्रम देर रात तक चलता रहा। लोग शाम को अपने परिवार के साथ घूमते नजर आए। पार्क आदि में भी भीड़ दिखी। पर्यटक स्थलों को देखने भी लोग निकले। बाजार में भी गर्मी कम होने के कारण रौनक लौट आई। मालूम हो कि शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की शाम आसमान में इंद्रधनुष भी नजर आया। जिसे लोगों ने मोबाइल में कैद किया। कई ने सेल्फी ली। मौसम विभाग जयपुर का कहना है कि पूर्वी राजस्थान में जयपुर संभाग में अनेक जगह पर हल्की व तेज बारिश होने से मौसम में ठंडक आई है।
Published on:
24 Apr 2023 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
