13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

ड्रोन वीडियो: जावली गांव में 2100 कुंडीय महायज्ञ का ड्रोन वीडियो देखें

पैंतीस वर्षीय बीटेक शिक्षित मौनी बाबा शोभाराम भारती ने 27 साल की उम्र में ही घर छोड़ भक्ति की राह पकड़ी। आठ साल के

Google source verification

अलवर में लक्ष्मणगढ़ के पास जावली गांव में पहली बार 2100 कुंडीय रूद्र महायज्ञ में रामकथा, रासलीला, शिव महापुराण सहित अनेक आयोजन में शिरकत करने लोग उमड़ रहे हैं। तपती धरा और झुलसाती लू भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी। यहां का दृश्य मिनी कुंभ जैसा है। 18 से 20 मई तक लाखों लोगों के उमड़ने की उम्मीद है।

बीटेक शिक्षित मौनी बाबा
पैंतीस वर्षीय बीटेक शिक्षित मौनी बाबा शोभाराम भारती ने 27 साल की उम्र में ही घर छोड़ भक्ति की राह पकड़ी। आठ साल के अल्प समय में ही पिछले साल यूपी के फतेहपुर सीकरी में 1100 कुंडीय और अब जावली में 2100 कुंडीय महायज्ञ के प्रेरणा स्रोत बन गए। जावली के बाशिंदे बताते हैं कि बाबा शोभाराम अगस्त 2024 में गांव आए थे और गांव की बैठक कर इशारों व लिखकर इस महा आयोजन की सहमति मांगी थी। गांव वालों ने इस आयोजन की हामी भर दी। उसी दिन से पुनीत कार्य के लिए लकड़ी काट कर काम शुरू कर दिया गया और पूरा गांव ही नहीं आसपास के सभी गांव-ढाणी के लोग भी इस महा आयोजन को सफल बनाने में जुट गए।

लग रहा लघु कुंभ
आयोजन स्थल पर लघु कुंभ जैसा लग रहा है। कहीं साधुओं का जमावड़ा धूनी लगाए तो कहीं जटा धारी साधु अपने केशों को संभालते नजर आते हैं। कहीं इनके दर्शनों को भक्तों की लाइन। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर हवन में भाग लेने के लिए पर्ची कटाने को भी भीड़ लगी रहती है। लोग दान देने में भी पीछे नहीं है। महायज्ञ में जोड़े से हिस्सा बनने के लिए श्रद्धालु दिल्ली, जयपुर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित स्थानीय लोग भी भारी संया में पहुंच रहे हैं। महायज्ञ में अयोध्या व काशी से विशेष रूप से ग्यारह सौ पंडितों को बुलाया गया है। सुगन्धित सामग्री की महक और गूंजते वैदिक मंत्रों की ध्वनि दूर तक पहुंच रही है।

कर रहे दंडोती व लगा रहे परिक्रमा
सैंकड़ों भक्त तेज धूप व लू भरी गर्मी में भी पैदल पहुंच दंडोती व परिक्रमा कर रहे हैं। मार्ग में अनेक टैंकर पानी का छिड़काव कर रहे हैं। एक स्कूल के करीब तीन सौ बच्चों की टीम यज्ञ स्थल पर पानी पिलाने व अन्य सेवा कार्यों में लगी हुई है। साउंड की व्यवस्था बतौर माइक, टैंट व हलवाई भी यूपी से बुलाते गए हैं।