23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

अलवर जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 24 Apr 2025, 12:09 PM IST

अलवर जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राजस्थान पत्रिका ने 24 अप्रैल, यानी आज गुरुवार को ही गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय परिवर्तन की आवश्यकता को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की है।

जारी हुए आदेश

जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान वृद्धि से भीषण गर्मी लू (हीट वेव) की संभावना है। इसी को देखते हुए डॉ. आर्तिका शुक्ला जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन द्वारा जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के स्टूडेंट्स का 24 अप्रेल से सत्रांत तक विद्यालय समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया गया है।

अन्य का समय यथावत ही रहेगा

वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स, स्टाफ व संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। आदेश की पालना नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह कदम बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए राहत भरा साबित होगा, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से अलवर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें:
पेट्रोल की लत से पीड़ित दिव्यांग बालक, उपचार और सहायता को तरस रहा परिवार