गुरुवार सुबह राजस्थान के कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अलवर जिले के खैरथल, बहरोड़, किशनगढ़बास सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी धरती डगमगाई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में रहा, जो जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था।