अलवर. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की ओर से अलवर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भूतपूर्व सैनिक, विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ व परिचय पत्र बनाने एवं विधवाओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 10 जुलाई को कोटकासिम में ग्राम जोडिया के अटल सेवा केन्द एवं 18 जुलाई को कठूमर, 23 जुलाई को तिजारा, 25 जुलाई को थानागाजी एवं 31 जुलाई को किशनगढबास तहसील में भूतपूर्व सैनिक ,विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ परिचय पत्र बनाने एवं विधवाओं की समस्याओं का समाधान
किया जाएगा।