13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षा विभाग लगाएगा छह लाख से अधिक पौधे

विद्यालयों के आसपास होगी अब हरियाली, छात्र-छात्राओं को सौंपी जिम्मेदारी

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Jun 12, 2024

अलवर. शिक्षा विभाग ने मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिले में इस बार 6 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें स्कूल के आसपास, खेल मैदान, सार्वजनिक स्थानों को शामिल किया गया है। अब स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ पौधरोपण करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक ब्लॉक पर लगभग 50 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण अभियान में अधिकारी, संस्था प्रधान और शिक्षक भी भूमिका निभाएंगे।
परिवार में जितने सदस्य उतने लगेंगे पौधे : पर्यावरण संरक्षण की पहल करते हुए शिक्षा विभाग ने अलवर जिले की प्रत्येक स्कूलों को पौधरोपण के लिए लक्ष्य दिया है। इसे पूरा करने के लिए संस्था प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। शिक्षा विभाग ने स्कूल में पढ़ाई करने वाले कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को एक-एक पौधा लगाना होगा। इसके साथ ही कक्षा 6 से 12वीं तक पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार पौधे लगाए जाएंगे। इसमें शिक्षक और स्कूल स्टाफ का सहयोग रहेगा।
ये पौधे लगाए जाएंगे : स्कूलों के आसपास, नदी, तालाब और आंगनबाड़ी में फलदार एवं छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। इनमें नींबू, आंवला, बील, जामुन, अमरूद, अनार, आम, सीताफल, इमली, चीकू, शहतूत, संतरा, नाशपती जैसे पेड़ शामिल हैं। इसके अलावा फलदार एवं नीम, मीठा नीम, पीपल, बरगद, शीशम, देशी बबूल, गुलमोहर, करंज, सहजन, खेजड़ी जैसे छायादार पौधे भी स्कूलों के आसपास लगेंगे।

पौधे लगाने के साथ इनका संरक्षण भी किया जाएगा। इनमें समय-समय पर पानी दिया जाएगा और प्रत्येक स्कूल में पौधों की सुरक्षा की जाएगी।
-नेकीराम, जिला शिक्षा अधिकारी