अलवर. ईदुलजुहा पर बुधवार को जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।जिला मजिस्टे्रट प्रकाश राजपुरोहित की ओर से जारी आदेश में अपर जिला मजिस्टे्रट (शहर) को ओवर ऑल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जबकि अलवर, रामगढ, लक्ष्मणगढ, कठूमर, राजगढ, थानागाजी, बानसूर, बहरोड, मुण्डावर, तिजारा, कोटकासिम, किशनगढबास एवं नीमराणा उपखण्ड क्षेत्र के लिए वहीं के उपखण्ड मजिस्ट्रेट तथा अलवर, रामगढ, लक्ष्मणगढ, कठूमर, राजगढ, थानागाजी, बानसूर, बहरोड, मुण्डावर, तिजारा, कोटकासिम, किशनगढबास, रैणी, नीमराणा, गोविन्दगढ व मालाखेडा तहसील क्षेत्र के लिए वहीं के तहसीलदार को मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है।