5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान जुटे बाजरे की फसल कटाई में, श्रमिकों ने भी बढ़ाया मेहनताना

पुलिस जिला भिवाड़ी के उपखंड क्षेत्रों के गांवों में अगेती बाजरे की फसल की कटाई शुरू हो गई। कोटकासिम उपखंड सहित इस क्षेत्र में इन दिनों बाजरे की फसल पक कर तैयार है। जिसके चलते किसान अपने परिवार सहित खेतों में खड़ी पकी बाजरे की फसल को काटने में जुटे हुए हंै। फसल कटाई के कार्य से दिनभर खेतों में खासी चहल-पहल देखी जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
बाजरे की फसल कटाई

कोटकासिम. कस्बे के एक खेत में पक्की बाजरे की फसल।

भिवाड़ी. पुलिस जिला भिवाड़ी के उपखंड क्षेत्रों के गांवों में अगेती बाजरे की फसल की कटाई शुरू हो गई। कोटकासिम उपखंड सहित इस क्षेत्र में इन दिनों बाजरे की फसल पक कर तैयार है। जिसके चलते किसान अपने परिवार सहित खेतों में खड़ी पकी बाजरे की फसल को काटने में जुटे हुए हंै। फसल कटाई के कार्य से दिनभर खेतों में खासी चहल-पहल देखी जा रही है।


बाजरे की कटाई का कार्य जोरों पर होने से मजदूरी के दाम भी 350 से बढ़ा कर 450 तक कर दिए। बरसात से फसल को बचाने के लिए किसान परिवार के अलावा मजदूरों से भी फसल की कटाई का कार्य कराया जा रहा है। जिससे कि फसल कटाई कार्य के बाद थ्रेसर से बाजरा निकलाई कार्य किया जा सके। किसान गर्मी व धूप की परवाह न करते हुए फसल कटाई कार्य में लग गए। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में फसल कटाई का कार्य जोरों पर है। मौसम खराब होने के भय से फसलों की कटाई के बाद कढ़ाई का कार्य किया जाएगा।


इधर फसल कटाई का प्रभाव इस समय बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर देखा जा रहा है। बाजारों में दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। क्षेत्र में कई स्थानों पर तो बाजरे की अगेती फसल की कढाई का कार्य भी पूर्ण हो गया है। किसान अपनी फसल को इस शर्त पर भी कटवा रहे है कि पशुपालक फसलों को काट कर चारा ले जाए। किसान चारे के बदले फसल कटाई का कार्य करा रहे हैं।