6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्ते शर्मसार: ससुर ने पुत्रवधु के साथ किया बलात्कार, लेकिन राजस्थान पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई!

ससुर ने अपनी पुत्रवधु के साथ बलात्कार किया, लेकिन आरोप है कि पीड़िता के बयान होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Oct 28, 2020

Father In Law Rape His Daughter In Law In Alwar District

रिश्ते शर्मसार: ससुर ने पुत्रवधु के साथ किया बलात्कार, लेकिन राजस्थान पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई!

अलवर. अलवर जिले के भिवाड़ी पुलिस के एक ग्रामीण क्षेत्र में ससुर ने अपनी पुत्रवधू के साथ बलात्कार कर दिया। पीडि़ता ने झुंझुनूं जिले में अपने पीहर पहुंचकर आरोपी ससुर के खिलाफ जीरो एफआइआर दर्ज कराई। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि मामला सम्बन्धित थाने पर आने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

जानकारी के अनुसार भिवाड़ी पुलिस के एक ग्रामीण इलाके में 17 अगस्त की सुबह ससुर ने अपनी पुत्रवधू को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। 24 अगस्त को आरोपी ससुर ने रात 10-11 बजे करीब फिर अपनी पुत्रवधू के साथ बलात्कार किया। पीडि़ता ने अपने बचाव में ससुर को पत्थर मारा, जिससे ससुर को चोट आई। पीडि़ता ने मौका पाकर एक सितम्बर को फोन पर अपनी मां को आपबीती बताई। दो सितम्बर को उसकी मां पीडि़ता को पीहर झुंझुनूं ले आई। इसके बाद पीडि़ता ने 4 सितम्बर को झुंझुनूं जिले के एक थाने में आरोपी ससुर के खिलाफ जीरो एफआइआर दर्ज कराई गई। 8 सितम्बर को ये जीरो एफआइआर भिवाड़ी पुलिस जिले के सम्बन्धित थाने में दर्ज हो गई।

पीडि़त पक्ष का कहना है कि इस मामले में पीडि़ता के न्यायालय के समक्ष 164 के बयान भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी सम्बन्धित थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में पीडि़त परिवार जयपुर रेंज आईजी एस. सेंगाथिर से भी मिला। आईजी ने पंचायत चुनाव के बाद मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
गिरफ्तारी के प्रयास जारी

उधर, थानाधिकारी का कहना है कि मामले में आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और लगातार दबिश दी जा रही है।