8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूध के टैंकरों से दूध चोरी करने वाले पांच बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

मौके से चोरी करने के उपकरण, कार व बाइक जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 30 Oct 2020, 8:42 PM IST

दूध के टैंकरों से दूध चोरी करने वाले पांच बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

दूध के टैंकरों से दूध चोरी करने वाले पांच बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

अलवर. किशनगढ़बास क्षेत्र में दूध के टैंकरों से रास्ते में दूध निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि स्पेशल टीम आईजीपी जयपुर रेंज की सूचना पर थाना किशनगढ़बास टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। गुरुवार रात्रि अलवर-भिवाड़ी मेगा हाइवे पर ग्राम घासौली स्टैंड पर दूध के टैंकर से दूध चोरी करने की सूचना मिली थी। इस पर पापड़ी टोल से करीब एक किलोमीटर पहले किशनगढ़बास की तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर के टैंकर से दूध चोरी कर रहे ग्राम किथूर थाना सदर अलवर रिवासी आसम, साहुन व असलम पुत्रान शाहमत मेव तथा टैंकर का ड्राइवर व खलासी मनोज पुत्र वेद प्रकाश ठाकुर निवासी गांव अटूटा थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश व अंकित पुत्र ब्रह्मपाल वाल्मीकि निवासी गांव छपकोली थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दूध चोरी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ मौके पर मिली एक कार, एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने टैंकर से चोरी किए गए 500 लीटर दूध को जब्त कर सैम्पलिंग कराई गई है।
मिलीभगत का खेल
टैंकर चालक की मिलीभगत से टैंकर से दूध चोरी करने का खेल चल रहा था जो टेंकर की सील हटाकर दूध की चोरी कर पानी मिलाते थे। आरोपी निम्बाहेड़ा चिलिंग प्लांट सेंटर से दूध का टैंकर भर कर मदर डेरी भिवाड़ी लेकर जाते थे और रास्ते में टैंकर से दूध निकालकर पानी मिला देते थे।