30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Five #Murder Case : पकड़े जाने के डर से आत्महत्या करना चाहता था हनुमान

संतोष से पूछताछ का समाचार पढ़कर पोल खुलने के डर से वह फिर से आत्महत्या करने रेल की पटरी पर पहुंचा, लेकिन इस बार भी वह लौट आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

aniket soni

•

Updated: 9 Oct 2017, 6:47 AM IST

Brutal massacre in alwar

Brutal massacre in alwar







अलवर.

अपने बच्चों सहित सुहाग की मौत के मामले में आरोपित संतोष उर्फ संध्या, उसके प्रेमी व दो साथियों को शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें छह दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा गया। अब पुलिस सभी आरोपितों को 13 अक्टूबर को फिर से न्यायालय में पेश करेंगी।

शिवाजी पार्क थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने बताया कि शिवाजी पार्क 4 'क निवासी संतोष उर्फ सध्या ने 2 अक्टूबर की रात को अपने पति बनवारी सहित बच्चों को खाने में नींद की गोलियां पीसकर खिला दी। बाद में अपने प्रेमी बड़ौदामेव निवासी हनुमान प्रसाद जाट उर्फ जैक सहित साथियों मालाखेड़ा निवासी कपिल व डीग (भरतपुर) निवासी दीपक उर्फ बगुला धोबी की मदद से पति व बच्चों को मौत के घाट उतरवा दिया। मामले में पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया। रविवार को उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट रिचा चायल के निवास पर पेश किया गया, जहां से चारों को रिमाण्ड पर पुलिस को सौंपा गया।

पकड़े जाने के डर से आत्महत्या करना चाहता था हनुमान


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पांच जनों की हत्या के बाद हनुमान भागकर उदयपुर चला गया। यहां उसने अखबार में हत्या व पुलिस के सीसीटीवी कैमरे खंगालने का समाचार पढ़ा। इससे वह घबरा गया और पकड़े जाने के भय से आत्महत्या करने रेल की पटरी पर पहुंचा। यहां पहुुंचने पर अब तक पकड़े नहीं जाने एवं बच निकलने की उम्मीद में वह वापस लौट आया। अगले दिन पुलिस के संतोष से पूछताछ का समाचार पढ़कर पोल खुलने के डर से वह फिर से आत्महत्या करने रेल की पटरी पर पहुंचा, लेकिन इस बार भी वह लौट आया। पुलिस ने हनुमान को उदयपुर से गिरफ्तार किया।

नेशनल खिलाड़ी रहा है


पुलिस ने बताया कि संतोष का प्रेमी हनुमान ताइक्वाडो का खिलाड़ी है। वह दो बार नेशनल खेल चुका है। हनुमान पढ़ाई में भी अच्छा रहा है। उसने संस्कृत से एमए तथा सुखाडि़या यूनिवर्सिटी उदयपुर से शारीरिक शिक्षक का कोर्स किया है। वह योगा का कोर्स भी कर रहा था। पुलिस के अनुसार करीब दो साल पहले संतोष व हनुमान की खेल के दौरान ही मुलाकात हुई, जो पहले दोस्ती व बाद में प्यार में बदल गई। संतोष व हनुमान ने साथ-साथ रहने के लिए हत्या की यह साजिश रची।