30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : Five #Murder Case : सोशल मीडिया : हर पल के घटनाक्रम को जानने के लिए लोग रहे बेताब

सोशल मीडिया पर भी सवालों की बौछार शुरू हो गई कि जिस परिवार के चारों बच्चे किसी से नजरें मिला कर बात नहीं करते, उन चेहरों पर किसने वार किया?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

aniket soni

•

Updated: 8 Oct 2017, 7:34 PM IST

People are desperate to know the events

People are desperate to know the events

अनिकेत सोनी. अलवर.

शहर के शिवाजी पार्क में सोमवार देर रात हुए परिवार के मुखिया और चार बच्चों के नृशंस हत्याकांड के बाद से लेकर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तक सोशल मीडिया में हलचल बनी रही। आखिरकार इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टर माइंड कौन है?







किस निर्दयी शख्स ने सोते हुए चार मासूम बच्चों और परिवार के मुखिया को हमेशा के लिए गहरी नींद में सुला दिया। जैसे कई सवाल पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर घूमते रहे। जैसे ही इस नृशंस हत्याकांड का समाचार आग की तरह फैला, सोशल मीडिया पर भी सवालों की बौछार शुरू हो गई कि जिस परिवार के चारों बच्चे किसी से नजरें मिला कर बात नहीं करते, स्कूल से आते ही सबसे पहले घर में पानी का इंतजाम करने के लिए अपनी-अपनी बाल्टियां उठाकर चल देते थे, जिस गली में यह परिवार रहता है वहां पर इन चारों बच्चों की आवाज तक सुनने को नहीं मिलती है, जिस स्कूल में पढ़ते हैं उस कक्षा के सहपाठियों की आंखें से टप-टप गिरता पानी भी उनकी अनुपस्थिति को बयां कर रहा था। आखिरकार उन चेहरों पर किसने धारदार हथियार से वार किया?

सोशल मीडिया पर लोग गत मंगलवार सुबह से लेकर घटना का खुलासा होने तक लगातार हर पल का अपडेट जानने की जिज्ञासा में रहे। लोगों की जिज्ञासा यह थी कि आखिरकार कातिल कौन है? कौन है वह हत्यारा जिसने अलवर को शर्मसार कर दिया।

अलवर पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा आज शाम पांच जैसे ही किया, तत्काल हर समाचार सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा कि करवा चौथ का व्रत रखने वाली पत्नी ने ही किया अपने पति का कत्ल, मां की ममता के पीछे छिपे कातिल चेहरे ने ली मासूमों की जान, न जाने कितने तरह के हैडिंग्स से इस प्रकार के समाचार वायरल हो रहे हैं। हर जगह यही चर्चा थी मां को एेसा नहीं करना चाहिए था। इस महिला ने तो रिश्तों को कलंकित कर दिया है।