
राजस्थान के सियासी संग्राम पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान, 'कई युवा नेता खुद के लिए कार्य करते हैं'
अलवर. Rajasthan Congress Politics: प्रदेश कांग्रेस में चल रहे सियासी संग्राम पर इन दिनों पूरे देश की नजर है। इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर बयान देते हुए ( Jitendra Singh ) पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि यह बड़े दुःख की बात है कि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री इन दिनों कांग्रेस से दूरी बनाए हुए हैं। सचिन पायलट आज जहां है, उनकी पहचान कांग्रेस पार्टी की वजह से है। उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया, इसके बाद पीसीसी अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री बनाया गया। कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को हमेशा तवज्जो दी है। ऐसे हजारों लोग हैं, जिन्हें कांग्रेस ने मौका दिया है।
नई पीढ़ी खुद के लिए काम कर रही
जितेन्द्र सिंह ने कहा की यह दुर्भाग्य की बात है कि हमारे बहुत सारे नौजवान साथी सिर्फ अपनी पावर और खुद के लिए काम करते हैं। नई पीढ़ी के साथी सीनियर लीडरशिप से सीख नहीं पाते। युवाओं को उनके लम्बे राजनैतिक अनुभव से सीखना चाहिए।
हमारी सरकार स्थिर है: जितेन्द्र सिंह
जितेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार स्थिर है। हमारे पास पर्याप्त विधायक हैं। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के दो खेमों में बंटने के बाद पूर्ण बहुमत के लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या पर असमंजस बरकरार है। इसपर जितेंद्र सिंह ने बयान दिया की हमारी सरकार स्थिर है।
Published on:
17 Jul 2020 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
