
अलवर. पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अलवर लोकसभा उपचुनाव राजनीतिक बदलाव का संकेत है। इस समय अलवर जिले के लोग सरकार की नीतियों से नाराज हैं। यह चुनाव प्रधानमंत्री के लिए परफोरमेंस का टैस्ट है।
पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि यह चुनाव युवाओं के लिए मौका है। राजस्थान के युवा सरकार के जुमले से नाराज थे। यह चुनाव प्रधामंत्री की कार्यशैली का भी परिणाम बताएगा।
सिंह ने कहा कि राजस्थान में परिवर्तन की लहर है। लोग राज्य सरकार की नीतियों से दुखी है। सरकार अधिक रोजगार देने की बात कर रही थी जबकि सरकार ने तो भिवाड़ी क्षेत्र में रोजगार ही छीन लिए हैं। अलवर की जनता अब बदलाव चाहती है। इन चुनावों में डॉ. करण सिंह यादव के साथ मुझे भी वोट दिया है। यह चुनाव मेरे लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। इस चुनाव के परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों पर भी प्रभाव डालेंगे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अलवर जिले के मतदाताओं में विशेष उत्साह है जो इस बार परिवर्तन के मूड में हैं। वे हर गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक मतदाताओं के पास पहुंचे हैं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहुत सम्मान मिला है। अलवर जिले में बहुत से बड़े प्रोजेक्ट सरकार ने बंद ही करवा दिए। एक हजार करोड़ की लागत से बना ईएसआई मेडिकल कॉलेज का काम ही बंद कर दिया है। यही नहीं अलवर जिले में एक भी बड़ा विकास कार्य नहीं हुए हैं।
अलवर जिले में सडक़ों की हालत खराब है जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
अलवर शहर में हालात इतने खराब हैं कि सडक़ें खराब होने के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। लोक सभा उपचुनाव के कारण अब सडक़ों की सुध ली गई हैं। सर्दी में भी पानी की किल्लत बनी हुई है। राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इसके कारण लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
अलवर जिले में सरकार ने चार साल से सुध नहीं ली और अब वे बार-बार यहां आते रहे हैं। इसके कारण लोग परेशान हुए हैं। अलवर के लोग अपने आपको ठगा -ठगा महसूस कर रहे हैं। अब जनता बदलाव चाहती है जिसका पता चुनाव परिणाम से लग जाएगा।
Published on:
29 Jan 2018 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
