
Manvendra Singh Car Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज एक सड़क दुर्घटना में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह पत्नी चित्रा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूर्व सांसद और उनका बेटा हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में कुल 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा हरियाणा बॉर्डर के पास दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अलवर जिले के नौगांवा के पास खुसपुरी में हुआ जब तेज कार एक डिवाइडर से टकरा गई। कार चला रहा ड्राइवर भी इस हादसे में घायल हुआ है।
उल्लेखनीय है कि मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के पुत्र हैं। वह पहली बार 1999 में राजनीति में आए थे जब उन्होंने कांग्रेस के कर्नल सोनाराम के खिलाफ बाड़मेर-जैसलमेर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह हार गए थे। हालांकि, 2004 के चुनाव में उन्होंने अपनी हार का बदला लेते हुए कर्नल सोनाराम को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। 2013 में राजस्थान विधानसभा के लिए हुए चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर शिव विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।
2014 में अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के खिलाफ अभियान चलाने के कारण उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। 2018 के राजस्थान विधान सभा चुनाव से ठीक पहले वह भाजपा छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
Published on:
30 Jan 2024 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
