8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार हथियार तस्कर गिरफ्तार, 5 देसी पिस्टल, 17 देसी कट्टे व 41 जिंदा कारतूस बरामद

वाड़ी व किशनगढ़बास पुलिस की संयुक्त कार्रवाईमुख्य सरगना मुख्त्यार के विरुद्ध पिता की हत्या का मामला है दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 30 Nov 2021, 2:22 AM IST

चार हथियार तस्कर गिरफ्तार, 5 देसी पिस्टल, 17 देसी कट्टे व 41 जिंदा कारतूस बरामद

चार हथियार तस्कर गिरफ्तार, 5 देसी पिस्टल, 17 देसी कट्टे व 41 जिंदा कारतूस बरामद

अलवर/किशनगढ़बास. मेवात क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिए थाना किशनगढ़बास पुलिस व जिला भिवाड़ी स्पेशल टीम 02 ने संयुक्त कार्रवाई कर मेवात क्षेत्र के चार कुख्यात हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच देसी पिस्टल, 17 अवैध देसी कट्टे तथा 41 जिंदा कारतूस बरामद किए है। तस्करी में प्रयुक्त एक लग्जरी गाड़ी भी जब्त की है।
मेवात क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिए भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला भिवाड़ी की स्पेशल पुलिस टीम 02 ने थाना पुलिस किशनगढ़बास को सूचना दी कि मुबारिकपुर नौगांवा की ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में चार अवैध हथियार तस्कर आ रहे हैं जिनके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस हैं। इन हथियारों की सप्लाई कोटपूतली एवं बहरोड़ में होने वाली है। सूचना से अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसपी राममूर्ति जोशी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराणा गुरुशरण राव, डीएसपी वृत किशनगढ़ बास अतुल अग्रे, थानाधिकारी अमित चौधरी थाना किशनगढ़बास को निर्देशित किया। जिस पर जिला भिवाड़ी स्पेशल टीम व थाना किशनगढ़बास पुलिस की दो टीमों ने नौगांवा की तरफ से आने वाले रोड पर रॉवका बिदरका गांव की पहाड़ी के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सूचना के मुताबिक नौगांवा की ओर एक स्कार्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी को मार्ग में अवरोध लगाकर घेराबंदी कर रोका गया, जिसमें सवार चार हथियार तस्कर मिले। पुलिस मुख्त्यार सिंह उर्फ मुक्की पुत्र मनजीत सिंह रायसिख निवासी फैजपुर पुलिस थाना किशनगढ़बास, जावेद पुत्र इकबाल मेव निवासी खटीक मोहल्ला थाना टपूकड़ा, ताहिर उर्फ सुल्ली पुत्र इलियास मेव निवासी बाघोड़ा पुलिस थाना किशनगढ़बास तथा जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र रामसिंह निवासी खेड़ा पुलिस थाना कोटकासिम जिला भिवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुल्जिमों के खिलाफ विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं जिनकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
ये हथियार बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से 5 अवैध 32 बोर देसी पिस्टल, 315 बोर 17 देसी कट्टा, 32 बोर के 20 जिंदा कारतूस, 315 बोर के 20 जिन्दा कारतूस, एक 12 बोर जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं।
मुल्जिमों का आपराधिक रिकॉड
मुख्तियार सिंह के खिलाफ थाना किशनगढ़बास व तिजारा में एक-एक आपराधिक मामले दर्ज है। जावेद के खिलाफ थाना टपूकड़ा में 4 आपराधिक मामले, थाना खुशखेड़ा थाना फूल बाग भिवाड़ी, थाना रानोली जिला सीकर में आपराधिक मामले दर्ज हैं। ताहिर के खिलाफ थाना किशनगढ़बास में दो मामले भिवाड़ी में 6 आपराधिक मामले, उद्योग नगर अलवर थाना एनईबी, थाना उद्योग नगर अलवर, थाना खैरथल तथा टपूकड़ा में दो आपराधिक मामले लम्बित हैं।
वारदात का तरीका
उक्त हथियार तस्कर गैंग का मुख्य सरगना मुख्तियार सिंह है जो अपने साथियों जावेद ताहिर उर्फ सुल्ली, जीतेंद्र उर्फ जीतू के साथ हथियारों की तस्करी करता है । ये लोग गांव हाथियाका इलाका थाना बरसाना जिला मथुरा, गांव नंदेरा बास थाना कामा, गांव सोमका थाना पहाड़ी जिला भरतपुर से अवैध हथियार लाकर बहरोड़ भिवाड़ी नीमराणा नारनौल कोटपूतली महेंद्रगढ़ सीकर खेतड़ी आदि स्थानों में सक्रिय गैंगों व बदमाशों को हथियारों की सप्लाई करते हैं।
पुलिस की गठित की टीम में सदस्य : अमित कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी किशनगढ़बास, ज्ञानचन्द सहायक उपनिरीक्षक थाना किशनगढ़बास, दारा सिंह सहायक उप निरीक्षक थाना किशनगढ़बास, ब्रजमोहन हेड कांस्टेबल, इंद्राज हेड कांस्टेबल, श्रीनागर कानिस्टेबल, धन सिंह कानिस्टेबल थाना किशनगढ़ बास तथा स्पेशल टीम 02 सद्दीक खान, सहायक उप निरीक्षक डीएसटी टीम 02 भिवाड़ी, हरबिलास कृष्ण कुमार, महेश कांस्टेबल सत्यपाल राकेश कांस्टेबल डीएसटी 02 भिवाड़ी कार्रवाई में शामिल रहे।