6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार पुलिसकर्मी किए बर्खास्त

अलवर एसपी ने की कार्रवाई : गोविंदगढ़ में दिया लूट की वारदात को अंजाम

2 min read
Google source verification
राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार पुलिसकर्मी किए बर्खास्त

राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार पुलिसकर्मी किए बर्खास्त

अलवर. गोविंदगढ़ इलाके में राहगीरों का अपहरण कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले चार पुलिस कांस्टेबलों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने शनिवार शाम को उनके बर्खास्तगी आदेश जारी कर दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 29 जुलाई को गोविंदगढ़ थाने में परिवादी साहिल खां पुत्र कुरसेद खां ने रिपोर्ट दी कि 27 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वह और उसका ***** खालिद बाइक पर सवार होकर झीतरेड़ी से गोविंदगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भैंसड़ावत मोड़ पर पीछे से एक बोलेरो गाड़ी में चार व्यक्ति आए। जिन्होंने उन्हें रोका और अपनी गाड़ी में बैठाकर जंगल में ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की और 27 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही 13 हजार रुपए ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद उन्हें जंगल में छोडकऱ चले गए। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।
इस वारदात में एनईबी थाने के कांस्टेबल अनीश पुत्र शकरुद्दीन खां निवासी बल्लाना थाना अरावली विहार व गंगाराम पुत्र रतीराम गुर्जर निवासी तालेड़ा थाना गोविंदगढ़ और शिवाजी पार्क थाने का नरेन्द्र पुत्र नन्नूराम जाटव निवासी सैंथली थाना सदर तथा उनका अन्य साथी राहुल खां पुत्र महमूद खां निवासी पिपरोली-रामगढ़ शामिल थे। वहीं, सदर थाने का कांस्टेबल रामजीत सिंह पुत्र हरबीर सिंह गुर्जर निवासी झीतरेड़ी थाना नगर-भरतपुर ने परिवादी को डरा-धमका रहा था। वह परिवादी को झूठे साक्ष्य देने और राजीनामा करने का दबाब बना रहा था। लूट की वारदात में शामिल कांस्टेबल अनीश खान, गंगाराम गुर्जर, नरेन्द्र जाटव और रामजीत गुर्जर को शनिवार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।


पहले निलम्बन और गिरफ्तारी हुई थी
वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने 11 अगस्त को इन चारों पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया था। वहीं, इस प्रकरण में चारों पुलिसकर्मी अनीश खान, गंगाराम, नरेन्द्र और रामजीत तथा उनके साथी राहुल खान को गिरफ्तार भी किया था। प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में जेल में हैं।