10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जीवाड़ा: इस भर्ती में अफसरों ने एक ही गांव से 16 से ज्यादा का कर दिया चयन

आपात सेवाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गई नव नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आया है। अफसरों ने एक उपखंड से 16 नागरिकों की भर्ती के नियम को नियमों को ताक पर रखकर एक ही गांव से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भर्ती कर डाली।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Akshita Deora

May 14, 2024

आपात सेवाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गई नव नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आया है। अफसरों ने एक उपखंड से 16 नागरिकों की भर्ती के नियम को नियमों को ताक पर रखकर एक ही गांव से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भर्ती कर डाली। इसका खुलासा 204 नागरिकों की सूची जारी होने के बाद हुआ। प्रकरण सरकार के पास पहुंच गया है।

इस तरह निकाली गईं रिक्तियां

13 जुलाई 2023 को निदेशालय नागरिक सुरक्षा ने भर्तियों एवं प्रशिक्षण के लिए 10,300 रिक्तियां निकाली। इनमें अलवर जिले में 300 स्वयंसेवक भर्ती करने के लिए एडीएम द्वितीय एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा की ओर से सभी उपखंड अधिकारियों को 11 दिसंबर 2023 को पत्र लिखा गया। पत्र के अनुसार प्रत्येक उपखंड से 16-16 सदस्य एवं अलवर उपखंड से 44 सदस्यों की नियुक्ति की जानी थी। इसके लिए 2 जनवरी 2024 तक आवेदन मांगे गए थे। शारीरिक दक्षता व दौड़ प्रशिक्षण के बाद चयन समिति ने नागरिकों का चयन किया और 204 नागरिकों की पहली सूची जारी कर दी। अभी अधिकांश स्वयंसेवक कार्य कर रहे हैं और इन्हें 22 हजार रुपए महीने पगार भी मिल रही है।

यह भी पढ़ें : हुनरमंद विद्यार्थियों को मिलेगी 25 से 75 हजार रुपए की छात्रवृति, कल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

लक्ष्मणगढ़ में भी ज्यादा नागरिकों का चयन

इसी तरह लक्ष्मणगढ़ में 19 का चयन किया गया है, जिसमें नारनौल खुर्द ग्राम पंचायत के ही 5 नागरिक लिए गए हैं। अलवर उपखंड से जहां 44 को लेना था, लेकिन यहां कम भर्ती हुई। मुंडावर, रैणी से भी कम लोगों का चयन हुआ। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया पर आवेदनकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं। कहा है कि आपदा प्रबंधन का कोर्स जिन छात्रों ने किया था, उनका चयन नहीं हुआ। ऐसे में पूरी भर्ती निरस्त की जानी चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई भी होगी। ये भी कहा है कि मिनी सचिवालय में ही काम करने वाले कुछ लोगों का चयन कर लिया गया। उनकी सिफारिशें बड़ी थीं।

कठूमर में ऐसे हुआ खेल

इस सूची में उपखंड कठूमर में 16 की बजाय 36 का चयन किया गया है। अभी दूसरी सूची आना बाकी है। माना जा रहा है कि कठूमर से ही करीब 50 का चयन होगा। पहली सूची में ग्राम पोस्ट जाडला के ही 12 का चयन कर लिया गया। इसी उपखंड में टिटपुरी के भी कई नागरिक शामिल किए गए हैं।

ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है लेकिन इसकी जांच कराएंगे। नियमों के तहत ही भर्ती होगी।

-आशीष गुप्ता, जिला कलक्टर