
representative picture (patrika)
कोल्ड ड्रिंक सप्लाई कारोबार के नाम पर एक व्यापारी से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। अलवर कोतवाली में एक कंपनी की कोल्ड ड्रिंक सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी कर 8 लाख 56 हजार 800 रुपए हड़पने का मामला दर्ज हुआ है।
पीड़ित पंकज कुमार निवासी मरेठियाबास ने रिपोर्ट में बताया है कि वह पीकेजी इंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर है। मार्च 2023 में शांतनु श्रीवास्तव निवासी लखनऊ फर्म पर आया। जिसने खुद को एक कंपनी लखनऊ का प्रोपराइटर बताते हुए कोल्ड ड्रिंक के विक्रय का कारोबार की बात की।
कंपनी के डायरेक्टर पिता सुभाष व मां माधुरी है। माल खरीदने के लिए खाते में 13 लाख 800 रुपए ट्रांसफर कर दिए। 4 लाख 44 हजार रुपए का माल भेजा। शेष राशि हड़प ली। कंपनी में जाकर संपर्क किया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
Published on:
28 Aug 2025 11:47 am

बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
