6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 मार्च को महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा

International Women's Day 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रदेश की महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

International Women's Day 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रदेश की महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी राज्य सरकार ने महिलाओं को यह सुविधा देने का निर्णय लिया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान रोडवेज द्वारा एक-दो दिन में इसके औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे।

इन बसों में मिलेगी सुविधा

रोडवेज प्रशासन के अनुसार महिलाओं को इस दिन रोडवेज की साधारण, एक्सप्रेस और सेमी डीलक्स बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा का लाभ प्रदेश की सभी महिलाएं पूरे दिन उठा सकेंगी। महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान किराया नहीं देना होगा, हालांकि टिकट जारी किए जाएंगे ताकि यात्रियों का रिकॉर्ड रखा जा सके।

रोडवेज को सरकार करेगी भुगतान

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को दी जाने वाली इस निशुल्क यात्रा की भरपाई राज्य सरकार की ओर से रोडवेज को की जाएगी। इसके लिए सरकार रोडवेज को टिकट राशि का पुनर्भरण करेगी। महिला दिवस पर दी जाने वाली यह सुविधा महिलाओं को सुरक्षित और सुलभ यात्रा का अवसर प्रदान करने के साथ ही समाज में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी एक प्रयास है।