
SOCIAL MEDIA पर वायरल हो रही पपला गुर्जर के ENCOUNTER की तस्वीरें! पड़ताल में सामने आया सच
बहरोड़/अलवर। हरियाणा के कुख्यात हार्डकोर अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ पपला ( Papla Gurjar ) ने राजस्थान और हरियाणा पुलिस की नाक में दम कर रखा है। बहरोड़ थाने में फायरिंग कर पपला को छुड़ाने वाले बदमाश को एक-एक कर पकड़े जा रहे हैं लेकिन अभी तक पपला का कोई सुराग तक नहीं लगा है। पुलिस की एनकाउंटर स्पेशलिस्ट टीमें पपला की तलाश में हैं। लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।
सोशल मीडिया पर Encounter की तस्वीरें VIRAL
जहां एक तरफ पुलिस की एनकाउंटर स्पेशलिस्ट टीमें पपला गुर्जर की तलाश कर रही हैं। वहीं, इसी बीच अचानक सोशल मीडिया पर पपला गुर्जर के एनकाउंटर की खबर तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर एनकाउंटर की कुछ तस्वीरों के साथ एक लाइन का मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है 'पपला गुर्जर का एनकाउंटर'....तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ गई है। एनकाउंटर की तस्वीरें फेसबुक/व्हाट्सअप के कई ग्रुप में वायरल हो रही हैं।
वायरल हुई तस्वीरों में गाडी पर गोलियों के निशान के साथ मृतक पपला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की तरफ से भी ऐसी कोई खबर नहीं है न ही इन तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। जांच करने पर सोशल मीडिया पर चल रही सभी तस्वीरें फेक होना सामने आती हैं।
आपको बता दें कि पुलिस पपला गुर्जर फायरिंग मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। पुलिस बदमाशों के सोशल मीडिया ग्रुप में जुड़े लोगों के बारे में छानबीन कर रही है। इस दौरान कुछ संदिग्धों के हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है।
फरारी के बाद रविवार को Social Media पर की थी Post
बहरोड़ कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को तलाशने में लगी प्रदेशभर की पुलिस टीमों को अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके विपरीत सोशल मीडिया पर पपला गुर्जर अपडेट आ रहे थे। रविवार को पपला का फेसबुक अकाउंट अपडेट हुआ, इसमें मैसेज दिया गया है कि 'बंदा नही है कोई टक्कर का आज की तारीख में, इसीलिए लफ्ज कम पड़ जाते हैं हमारी तारीफ में" मैसेज के साथ एके-47 हथियारों का फोटो भी पोस्ट किया गया है।
BJP नेता गुलाब चंद कटारिया का बयान
वहीं, पूर्व गृह मंत्री व नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया का भी मामले को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। कटारिया ने कहा कि पपला को भगाना पुलिस की सुनियोजित प्लानिंग थी। पुलिस महानिदेशक से कल बात हुई और आज कार्यवाही हुई ये अच्छा क़दम हुआ। पुलिस को बदनाम करने वाले अधिकारियों को बाहर निकल देना चाहिए। 6 माह तक अच्छे पुलिस अधीक्षक को पूरी फ़्रीडम देकर देखना चाहिए अगर वो सही काम नहीं करता तो उस पर कार्यवाही करो। अगर कोई ग़लत है तो ट्रांसफर भी कर दो।
Published on:
10 Sept 2019 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
