
बहरोड़ (अलवर)। कस्बा निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती करनी महंगी पड़ गई। लड़की ने वीडियो काल कर अश्लील वीडियो बना कर ढाई लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस थाने में दिए परिवाद में बताया कि उसके पास फेसबुक पर एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई और उसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। लड़की ने व्हाट्सएप नम्बर भेजे ओर दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
इसी दौरान लड़की ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पहले 5 हजार रुपए, उसके बाद 20 हजार, फिर 15 हजार रुपए की मांग की, जो उसके बैंक खाते में डाल दिए। उसके बाद भी लड़की ने उसे अश्लील वीडियो क्लिप व्हाट्सएप पर भेज दिया और कहा कि अगर उसने दो लाख रुपए नहीं डाले तो वीडियो सोशल मीडिया के साथ ही साइट पर अपलोड किया जा रहा है।
उसके पास एक अज्ञात नम्बर से फोन आया और कहा कि वह क्राइम ब्रांच से बात कर रहा है। अगर उसने दो लाख रुपए बैंक खाते में नहीं डाले तो उसकी अश्लील वीडियो क्लिप सोशल मीडिया के साथ ही साइट पर अपलोड कर दी जाएगी। बदनामी के डर से दो लाख रुपए बैंक खाते में डाल दिए।
Published on:
31 Jul 2022 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
