
सरिस्का के जंगलों के बीच में करीब 150 बीघा में फैले हैरीटेज होटल सरिस्का पैलेस पर प्रदेश व देश भर के बड़े लोगों की नजर टिकी है। खासकर मार्च 2017 से। जब एक बैंक ने सरिस्का पैलेस की नीलामी की सूचना जारी की।
उसके बाद तो कुछ लोग अलवर तहसील में सरिस्का पैलेस की बिक्री को लेकर जानकारी लेने भी पहुंचे थे। तभी से यह चर्चा बरकरार है कि सरिस्का पैलेस को कुछ राजनीतिक पहुंच वाले लोग खरीद रहे हैं। हालांकि जब सरिस्का पैलेस के मैनेजर से इस बारे में बात की तो उन्होंने इसे सिर्फ अफवाह बताया। करीब डेढ़ दशक पहले से सरिस्का पैलेस के संचालकों ने दिल्ली के बैंक से कुछ करोड़ रुपया ऋण ले रखा है। जिसकी रिकवरी नहीं हो सकी है। ऋण व ब्याज राशि को लेकर विवाद चल रहा है। इसी साल मार्च माह में बैंक ने सरिस्का पैलेस की नीलामी को लेकर सूचना भी निकाली। हालांकि नीलामी की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। इसी बीच सरिस्का पैलेस की बिक्री की अफवाह खूब फैली। इस समय भी अलवर सहित प्रदेश भर में यह चर्चा है कि सरिस्का पैलेस बिकने जा रहा है। जब इस मामले पर बैंक अधिकारी, सरिस्का पैलेस के प्रतिनिधि, अलवर तहसील के डीड राइटर सहित कुछ जानकारों से अलग-अलग चर्चा की तो यही निष्कर्ष निकल कर आया कि कुछ माह पहले पैलेस के बेचे जाने की खबर फैली थी। अलवर तहसील में कुछ लोग बिक्री के लिए आवश्यक कागजात तैयार कराने भी आए। लेकिन बाद में मामला ठण्डा होता गया। बैंक कि प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ी। लेकिन बाजार में बहुत से लोगों के बीच यह चर्चा है कि सरिस्का पैलेस बिक गया। कुछ मान रहे हैं जल्दी बिकने जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि अभी बिका नहीं।
कई करोड़ों का मसला
बैंक और सरिस्का पैलेस के बीच ऋण का मसला अनसुलझा है। बैंक जितना ऋण बता रहा है सरिस्का पैलेस का प्रबंधन उससे सहमत नहीं है। बैंक के कर्ज को लेकर अलवर जिला स्तर के अधिकारियों को जानकारी नहीं है।
मैनेजर ने बताया अफवाह
सरिस्का पैलेस के मैनेजर उदय सिंह ने पैलेस के बिकने जैसी बात को अफवाह बताया उन्होने कहा कि पैलेस के बिकने जैसी बात पूरी तरह अफवाह है। यह सही है कि बैंक का कुछ ऋण है। सिर्फ राशि को लेकर बैंक और सरिस्का पैलेस प्रबंधन के बीच निर्णय होना है। बाकी कोई बड़ा मामला नहीं है।
Published on:
04 Dec 2017 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
