1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर के रामगढ़ में एक गोतस्कर की पीट-पीटकर हत्या, पहले भी दर्ज है गोतस्करी का मामला

अलवर के रामगढ़ में गोतस्कर की हत्या कर दी गई। इनके खिलाफ पहले भी गोतस्करी का मामला दर्ज है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 21 Jul 2018, 12:02 PM IST

Gotaskari in alwar : Men beaten to death for cow smuggling in alwar

अलवर के रामगढ़ में दो गोतस्करों की पीट-पीटकर हत्या, पहले भी दर्ज है गोतस्करी का मामला

अलवर. अलवर में गोतस्करों की हत्या कर दी गई। अलवर जिले के रामगढ़ के ललावंडी गांव के निकट रात करीब 1 बजे दो गोस्तकरों से गोतस्करी की आशंका में मारपीट की। इस घटना के दौरान एक गोतस्कर मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरा गोतस्कर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों की मारपीट के बाद अकबर की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों व मेव समाज केे लोगों चिकित्सालय में एकत्र हो शव लेने से इंकार कर रहे है। इधर परिसर मामले में सर्तकता बरतते हुए पुलिस बल सहित आला अधिकारी मौके पर मौजूद है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के झिरका फिरोजपुर के कोल गांव निवासी अकबर उर्र्फ रकबर पुत्र सुलेमान अपने एक साथी के साथ गायों को लेकर रामगढ़ के ललावंडी गांव से पैदल-पैदल हरियाणा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव वासियों की निगाह में आने पर एकत्र ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया। इस दौरान मृतक अकबर का साथी आरीफ मौके से फरार हो गया। जबकि मृतक अकबर को ग्रामीणों ने पकड़ मारपीट कर डाली। वही मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अकबर को उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंची जहां उसकी मौत हो गई।

पहले भी दर्ज है मुकदमा

इन दोनों व्यक्तियों के ऊपर पहले भी गोतस्करी का मुकदमा दर्ज है। पहले भी यह दोनों अलवर के नौगांवा से गोतस्करी करते पकड़े गए थे। ग्रामीणों ने 24 दिसंबर 2014 को इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उस समय इनसे दो गाय बरामद की थी। मृतक का साथी आरीफ पुत्र अख्तर नूंह मेवात का निवासी है।

मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

रामगढ़ थाने में इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। मामला दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है।