
यूआइटी के अधीक्षण अभियंता तैयब खान (फोटो: पत्रिका)
UIT's Superintending Engineer Tayyab Khan APO: यूआइटी के अधीक्षण अभियंता तैयब खान को सरकार ने एपीओ करते हुए नगर विकास विभाग जयपुर में अटैच किया है। इस आशय के आदेश उप शासन सचिव तृतीय डॉ. राष्ट्रदीप यादव ने जारी किए हैं। आदेश में कार्रवाई का आधार प्रशासनिक कारण बताए गए हैं। इधर, चर्चा है कि जमीनों की सौदेबाजी के आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
दिल्ली रोड पर सहारा की 50 बीघा जमीन थी, जिसे ए कंपनी ने खरीदा और फिर बी कंपनी को बेच दिया। इस बी कंपनी के पांच खरीदार रामगढ़, अलवर शहर, महाराष्ट्र व कर्नाटक के रहने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि इसी में एक व्यक्ति तैयब खान का रिश्तेदार है।
सूत्रों का कहना है कि खरीदी गई जमीन पर महीनों से बिना भू-रूपांतरण के अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, जिसे यूआइटी के कुछ लोग संरक्षण दे रहे थे। राजस्थान पत्रिका ने यह खबर प्रकाशित की, तो सरकार ने तैयब खान को एपीओ कर दिया।
तैयब खान रामगढ़ से कांग्रेस विधायक रहे जुबेर खान के भाई हैं। तैयब खान अलवर में ही जेईएन बने, यहीं से एईएन, एक्सईएन व अधीक्षण अभियंता के पद पर काबिज हुए। हालांकि कुछ माह के लिए भिवाड़ी गए, लेकिन वह हिस्सा पूर्व में अलवर का ही रहा था। करीब 20 साल से वे अलवर में ही जमे हुए थे।
यूआइटी के ठेकेदारों ने आरोप लगाए थे कि विकास कार्यों की फाइलें उनके पास बिना अधिकार के भेजी जा रही हैं, जिससे उनके पेमेंट अटक रहे हैं। हाल ही में उनकी ओर से ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग का भी ठेका किया गया था, जिसमें बड़ा खेल किया गया। पत्रिका ने मामला सार्वजनिक किया तो, इस पर रोक लग गई थी।
Published on:
27 Nov 2025 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
