9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट में अधिकतम सिक्सर… लेकिन नेतागिरी में झूठ का अट्ठा मारने में लगे हैं भाजपाई- डोटासरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को मालाखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में सभा की। उन्होंने पीएम मोदी, सीएम भजन लाल शर्मा सहित कई भाजपा नेताओं पर जुबानी हमला बोला और कहा कि अबकी बार राजस्थान में मोरिया बोलेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
gk9songasaaholb.jpg

मालाखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में सभा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को मालाखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में सभा की। उन्होंने पीएम मोदी, सीएम भजन लाल शर्मा सहित कई भाजपा नेताओं पर जुबानी हमला बोला और कहा कि अबकी बार राजस्थान में मोरिया बोलेंगे। मोदी बड़े नेताओं को सलटाने में लगे हैं। पहले बाबा को सलटाकर एमएलए बनाकर छोड़ दिया, अब भूपेंद्र यादव की बारी है।

नेतागिरी में झूठ का अट्ठा

उन्होंने सीएम भजन लाल शर्मा पर प्रहार किया और कहा कि सीएम घूम-घूमकर कह रहे हैं कि ईआरसीपी लागू कर दी, लेकिन ईआरसीपी का एमओयू सीएम के पास नहीं है। ये झूठ बोल रहे हैं। इस योजना से 13 जिलों को पानी नहीं मिलने वाला है। क्रिकेट में अधिकतम सिक्सर ही होता है, लेकिन नेतागिरी में ये लोग झूठ का अट्ठा मारने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम पेपर लीक मामले में कह रहे हैं कि हम बड़े लोगों की तरफ बढ़ रहे हैं। मैंने कहा कि जल्दी जल्दी काम कर लो, लोकसभा के बाद आपकी कुर्सी जाने वाली है। सभा को राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, जितेंद्र सिंह, टीकाराम जूली, जुबेर खान आदि नेताओं ने संबोधित किया ।

डोटासरा का आरोप, आरक्षण खत्म कर देगी भाजपा

डोटासरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन को जिताओ। वरना ये आरक्षण भी खत्म करेंगे और आगे चुनाव भी नहीं होंगे। यह चुनाव देश की दिशा बदलने वाले हैं, इसलिए देश की आजादी व अखंडता को बनाए रखने के लिए कांग्रेस को वोट दें। मोदी भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा कर झूठ बोल रहे हैं। वे भ्रष्टाचारियों को पैसे देकर अपने पार्टी में मिला रहे हैं।