scriptघूंघट की आड़ में आधी आबादी ने रचा इतिहास…मतदान कर दिखाया पूरा दम | Half of the population created history under the cover of veil...showe | Patrika News
अलवर

घूंघट की आड़ में आधी आबादी ने रचा इतिहास…मतदान कर दिखाया पूरा दम

लोकतंत्र का उत्सव : शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की लगीं लंबी कतार

अलवरNov 26, 2023 / 01:53 am

mohit bawaliya

घूंघट की आड़ में आधी आबादी ने रचा इतिहास...मतदान कर दिखाया पूरा दम

घूंघट की आड़ में आधी आबादी ने रचा इतिहास…मतदान कर दिखाया पूरा दम

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए शनिवार को मतदान हुआ। अलवर जिले में घूंघट की आड़ में आधी आबादी ने भी इतिहास रच दिया। महिलाओं ने खूब मतदान किया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बूथों पर महिलाओं की कतार लगी रही।
अलवर जिले में कुल 27 लाख 38 हजार 779 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 14 लाख 48 हजार 393 है। वहीं, आधी आबादी महिला वोटरों की संख्या 12 लाख 90 हजार 386 है। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो कि शाम 6 बजे तक चली। मतदान शुरू होते ही बूथों पर वोटरों का आना शुरू हो गया। पुराने शहर के वार्ड और मोहल्लों के बूथों पर मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही कतार लगना शुरू हो गई। पहाडग़ंज स्कूल, दीवानजी का बाग, लादिया चौकी स्कूल, अखैपुरा लालखान मोहल्ला, नयाबास, स्कीम-2 रामगोपाल खन्ना स्कूल, रूपबास, भूगोर, इंदिरा कॉलोनी, स्कीम-दस आदि इलाकों में बने बूथों पर महिलाओं की अलग से कतार लगी हुई थी।
महिलाओं ने 15 से 30 मिनट तक कतार में खड़े रहकर वोट डालने का इंतजार किया। 10 बजते-बजते अन्य बूथों पर भी महिला वोटरों की संख्या बढ़ गई। दोपहर दो बजे तक महिलाओं ने मतदान में पूरा दम दिखाया। बीच में दो घंटे वोङ्क्षटग कम रही, लेकिन चार से छह बजे तक फिर महिलाओं ने मतदान को लेकर पूरा जोश दिखाया। वहीं, मालाखेड़ा, राजगढ़, रैणी, लक्ष्मणगढ़, थानागाजी, कठूमर, खेरली, अलावड़ा, रामगढ़, नौगांवा, गोङ्क्षवदगढ़, बड़ौदामेव, चिकानी, किशनगढ़बास, खैरथल, तिजारा, टपूकड़ा, भिवाड़ी, बहरोड़, नीमराणा, मुंडावर व बानसूर आदि भी महिलाओं ने बढ़-चढकऱ मतदान किया।
पिछली बार 75.84 प्रतिशत रही महिला वोङ्क्षटग
विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान अलवर जिले में कुल मतदान प्रतिशत 74.85 रहा। जिसमें पुरुष मतदाताओं का वोङ्क्षटग प्रतिशत 75.98 और महिला मतदाताओं का पोङ्क्षलग प्रतिशत 75.84 रहा। महिलाओं ने पिछली बार भी बढ़-चढकऱ मतदान किया था।
मेवाती, गुर्जरवाटी और मीणावाटी गीत गाते पहुंची महिलाएं
शहर और ग्रामीण इलाकों में महिलाएं टोली के रूप में वोट डालने पहुंची। शहर के मीणापाड़ी, नयाबास, मालवीय नगर, रूपबास, भूगोर, लादिया, अखैपुरा, गुर्जरपाड़ी आदि इलाकों में महिलाएं घाघरा-लूगड़ी पहन घूंघट में वोट डालने के लिए निकली। महिलाएं मीणावाटी और गुर्जरवाटी गीत भी गा रही थीं। वहीं, मेवात क्षेत्र में महिलाएं मेवाती गीत गाते हुए मतदान केन्द्रों पहुंची।

विधानसभा वार मतदाता
विधानसभा महिला कुल वोटर
तिजारा 122286 260509
किशनगढ़बास 120935 254345
मुण्डावर 113057 237334
बहरोड़ 110680 232075
बानसूर 117538 251384
थानागाजी 102497 220409
अलवर ग्रामीण 122755 260415
अलवर शहर 125072 261031
रामगढ़ 127258 270496
राजगढ़ 122474 263169
कठूमर 108534 227612
कुल 1290386 2738779

Hindi News/ Alwar / घूंघट की आड़ में आधी आबादी ने रचा इतिहास…मतदान कर दिखाया पूरा दम

ट्रेंडिंग वीडियो