Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमान मंदिर आश्रम के महंत का निधन, हजारों अनुयायियों ने अंतिम दर्शन किए

पिनान स्थित ठेकड़ा वाले हनुमान मंदिर आश्रम के पूज्य महंत बलराम दास का बुधवार देर शाम को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनके अंतिम दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालु और अनुयायी आश्रम पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification

पिनान स्थित ठेकड़ा वाले हनुमान मंदिर आश्रम के पूज्य महंत बलराम दास का बुधवार देर शाम को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनके अंतिम दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालु और अनुयायी आश्रम पहुंचे।

गुरुवार सुबह से ही मंदिर परिसर में वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने भावभीनी विदाई दी और संत के साथ अपने आध्यात्मिक संबंधों को याद किया। महंत बलराम दास ने लंबे समय तक क्षेत्र में आध्यात्मिक साधना व सेवा कार्य किए, जिससे वे जनमानस के बीच अत्यंत श्रद्धेय बन गए थे।

संत की अंतिम यात्रा गुरुवार दोपहर को भजन-कीर्तन और जयघोषों के साथ आश्रम से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली गई। इस दौरान लोग पुष्पवर्षा करते हुए, नम आंखों से विदाई देते नजर आए। उनका अंतिम संस्कार धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।