
Photo- Patrika
राजस्थान पत्रिका की ओर से शनिवार को हरयाळो राजस्थान अभियान की शुरूआत की गई। जिलेभर में कई जगहों पर पौधरोपण कर इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। अलवर शहर में बस स्टैंड पर अग्रवाल स्कूल में छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने पौधरोपण किया। साथ ही पौधों को संभालने की जिम्मेदारी भी ली।
इस अवसर पर पीपल, नीम, तुलसी, जामुन व गुलाब के 11 पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य ओपी शर्मा ने बताया कि पेड़ हमें जीवन देते हैं। पेड़ नहीं तो प्रकृति भी सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर बच्चों को पौधे लगाने का संकल्प दिलवाया गया।
कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार गुप्ता ठेकेदार, अनिल सिंगल, यशवंत स्कूल के प्रिंसिपल घनश्याम सैनी, सुरेश चंद्र गर्ग, मंत्री रामबाबू गोयल, उपाध्यक्ष दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष मोहन लाल मित्तल, उपमंत्री राकेश गोयल आदि मौजूद रहे।
‘आज का पौधा, कल की छाया’ और ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ जैसे संकल्पों के साथ राजस्थान पत्रिका के ‘हरयाळो राजस्थान’ अभियान की इस बार की यात्रा शुरू हुई, सिर्फ पेड़ लगाने की नहीं, जीवन को हरियाली से जोड़ने की।
Updated on:
06 Jul 2025 10:18 am
Published on:
06 Jul 2025 10:18 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
