29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हसन खां मेवात ओवरब्रिज का टेंडर पास, अगले महीने शुरू होगा निर्माण

सोडावास-मुंडावर-कोटकासिम मार्ग पर हरसौली रेलवे फाटक पर भी आरओबी बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

2 min read
Google source verification
हसन खां मेवात ओवरब्रिज का टेंडर पास, अगले महीने शुरू होगा निर्माण

हसन खां मेवात ओवरब्रिज का टेंडर पास, अगले महीने शुरू होगा निर्माण

पीडब्ल्यूडी तैयार करेगा 62.86 करोड़ में, किशनगढ़बास-कोटपूतली ओवरब्रिज के टेंडर पर भी काम शुरू
वर्ष 2024 में जिले के लाखों लोगों की राह आसान होने जा रही है। जिले में ओवरब्रिज का जाल बिछेगा। इसकी शुरुआत हसन खां मेवात नगर ओवरब्रिज से हो रही है। पीडब्ल्यूडी ने इस ओवरब्रिज का टेंडर कर दिया है। अब इसे अंतिम मंजूरी देकर जनवरी में काम शुरू किया जाएगा। किशनगढ़बास-कोटपूतली, सोडावास-मुंडावर-कोटकासिम रेलवे मार्ग पर भी ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। इसकी प्रक्रिया भी अंतिम चरण में चल रही है। ओवरब्रिज बनने से लाखों लोगों की राह आसान होगी। जाम से मुक्ति मिलेगी। समय की बचत होगी।

यहां से गुजरते हंै 15 हजार से अधिक वाहन
हसन खां मेवात में जहां ओवरब्रिज बनेगा उसे राठ नार डबल रेलवे फाटक भी कहते हैं। यहां से हर दिन 15 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। शहर के लोगों को चाहे भिवाड़ी जाना हो या फिर भिवाड़ी मार्ग से वाहनों का शहर में जाना हो, वह इसी रेल फाटक का इस्तेमाल करते हैं। फाटक के नजदीकी वाले एरिया बुद्ध विहार, शिवाजी नगर, विजय नगर, हसन खां मेवाती चार आदि क्षेत्र के लोगों का इस फाटक से दिन में कई बार आना-जाना होता है। इस फाटक से दिन में करीब 25 से 30 ट्रेनें गुजरती हैं। लोगों को इसके लिए इंतजार करना पड़ता है। समय अधिक लगता है। वाहनों का धुआं भी यहां अधिक बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए ओवरब्रिज का प्रस्ताव बनाया गया। इस ओवरब्रिज पर 62.86 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
एक्सपर्ट इंजीनियर धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि इस फाटक से एक ट्रेन के गुजरने पर करीब 10 मिनट तक फाटक बंद रहता है। इस दौरान दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतारे लग जाती हैं। लोग जाम में फंसते हैं। अगर जाम का औसत निकाला जाए तो यहां करीब पांच घंटे लोग जाम में फंसते हैं। ओवरब्रिज यही समय बचाएगा। अब जरूरत है कि काम तेजी से हो ताकि जनता को परेशानी न होने पाए।

कौनसे ओवरब्रिज पर कितनी राशि होगी खर्च
- किशनगढ़बास-कोटपूतली रेलवे क्रॉङ्क्षसग पर ओवरब्रिज बनेगा। इस पर 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस ओवरब्रिज का काम भी जनवरी-फरवरी माह में शुरू होने की संभावना है।
- सोडावास-मुंडावर-कोटकासिम मार्ग पर हरसौली रेलवे फाटक पर 36 करोड़ रुपए की लागत से ओवरब्रिज बनेगा। यहां दिन में हजारों वाहनों को इंतजार करना पड़ता है। इसका भी निर्माण पीडब्ल्यूडी जनवरी में ही करने की योजना बना रहा है।
- पहाड़ी-नगर-छोंकरवाड़ा मार्ग पर खेरली गांव के पास फाटक पर ओवरब्रिज बनेगा। इस पर 44 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही
हसन खां मेवात ओवरब्रिज के लिए टेंडर कर दिया गया है। अगले माह निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। बाकी ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
— संगीत अरोड़ा, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी