19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

फूलों से खेली होली होली

राधा कृष्ण की झांकी सजाई

Google source verification

अलवर. बानसूर कस्बे के अग्रसेन भवन में महिला मंडल बानसूर की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया।

बानसूर महिला मंडल अध्यक्ष सुमन पंसारी ने बताया कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम में महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता, व्हील चेयर प्रतियोगिता, भजन प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई और फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर कृष्ण सुदामा की झांकी भी सजाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रीति अग्रवाल, संतोष ऐरन,सविता गर्ग, सुनीता सिंघल,बेबी ऐरन, ममता,सपना,अनिता,शीला,अनिता गोयल, संतोष गुप्ता सहित महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रही।