
महिला सशक्तीकरण की शपथ लेतीं महिलाएं।
राजगढ़. कस्बे के बस स्टैण्ड के पास स्थित एक निजी गार्डन में विश्व महिला दिवस पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि लुपिन की सीएसआर हैड़ तुषारा शंकर ने महिलाओं को वित्तिय साक्षरता एवं आत्मनिर्भर होने के महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। लोक कलाकारों ने वित्तिय साक्षरता पर लोकगीत के माध्यम से संदेश दिया। राबाउमावि राजगढ़ की छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण पर नाटक की प्रस्तुति दी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की ओर से स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्यों के लिए सम्मानित किया। 30 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध करवाई गई।
इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी जिला विकास प्रबंधक रामजीत मीना, संस्था के स्टेट हैड़ वेदप्रकाश शर्मा, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता यादव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौसम मीणा ने विचार रखे। राजगढ, कठूमर, बानसूर, थानागाजी व मालाखेडा ब्लॉक के स्वयं सहायता समूह एवं विभिन्न महिला समितियों की तीन सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
Published on:
07 Mar 2024 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
