7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक: दो महीने पहले हुई थी शादी, होली की रात कार ने टक्कर मारी, पति-पत्नी की मौत

एक कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Mar 31, 2021

Husband Wife Killed In Road Accident In Alwar

दर्दनाक: दो महीने पहले हुई थी शादी, होली की रात कार ने टक्कर मारी, पति-पत्नी की मौत

अलवर. अलवर शहर के एमआईए थाना क्षेत्र स्थित घेघोली मोड़ के समीप होली की रात कार की टक्कर से बाइक सवार दम्पती की मौत हो गई। उनकी करीब दो माह पहले शादी हुई थी और मृतका गर्भवती थी। पुलिस ने सोमवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए।

एमआईए थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि एमआईए के देसूला निवासी मोहनसिंह प्रजापत और उसकी पत्नी शिमला देवी रविवार रात करीब 11 बजे अपने गांव गोविंदगढ़ के अलघानी से बाइक पर सवार होकर देसूला आ रहे थे।

रास्ते में घेघोली मोड़ के समीप एक कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई करा शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को जब्त कर लिया है। चालक अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि मृतक मोहनसिंह मोटरसाइकिल सुधारने का काम करता था। ये दोनों करीब दो साल से देसूला गांव में रह रहे थे।