
जिला स्तरीय बैठक (फोटो - पत्रिका)
जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को अलवर मिनी सचिवालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में अलवर और खैरथल-तिजारा जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल, विद्युत और चिकित्सा प्रबंधन की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने एलपीजी गैस आपूर्ति प्रबंधन, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों में लापरवाही न बरती जाए और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे।
डॉ. मीणा ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित समस्याओं को पहले से चिन्हित कर समय रहते समाधान किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।
Published on:
16 Mar 2026 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
