24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्र कथा में वेद विद्वानों और संतों ने कहा संस्कार से ही राष्ट्र का निर्माण होगा

अलवर. पण्डित जी की ढाणी गौ धाम में आयोजित राष्ट्रों उत्थान महायज्ञ में वेद सम्मत राष्ट्र विषय पर व्या्ख्यांन माला आयोजित हुई। वक्ताओं ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों और तपस्वियों की धरा है।गौ रक्षा और गौ संवर्धन राष्ट्र सेवा है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Sharma

May 12, 2023

राष्ट्र कथा में वेद विद्वानों और संतों ने कहा संस्कार से ही राष्ट्र का निर्माण होगा

राष्ट्र कथा में वेद विद्वानों और संतों ने कहा संस्कार से ही राष्ट्र का निर्माण होगा

साधु संतों ने कहा मनुष्य जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है। मनुष्य इस धरा पर गौ माता के रूप में जन्म लेकर ही मनुष्य योनि में आता है। विद्वान आचार्य और वेद प्रवक्ताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को ऐसा कार्य जीवन में कभी नहीं करना चाहिए जिससे उसे डर, शर्म महसूस हो। हमेशा गर्व करने लायक कार्य व्यक्ति को महान बनाता है।
इस अवसर पर साधु संतों ने कार्यक्रम के आयोजक व गौ सेवक भानु प्रताप शर्मा जैसे नौजवान पीढी के लिए ऐसे युवा देश की धरोहर हैं। जो पढाई में टॉपर होकर लाखों की नौकरी का पैकेज छोड़ गौ सेवा जैसा पुनीत कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा युवा राष्ट्र का भविष्य हैं। राष्ट्र हम और हमारे संस्कार से बनता है। इसलिए संसार और संस्कृति की रक्षा हर व्यक्ति का धर्म होना चाहिए। भारत महा शक्ति में गौ और संतो की कृपा का विशेष स्थान हैं।
इस मौके पर संतो ने मेवात के इक्यावन गौ सेवक युवकों का सम्मान भी किया। समारोह की अध्यक्षता गौ सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत कृष्णां नंद ने की। कथा प्रवक्ता विपिन विराट , महा मंडलेश्वर् हरिराम दास , आचार्य दीपक मिश्रा, श्याम कृष्ण, साध्वी सुष्मा शर्मा ने भी विचार रखे।