अलवर में होने वाले फिल्म फेस्टिवल के आयोजक फाल्गुन त्रिपाठी ने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल में राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके लिए अब तक 70 देशों की 446 फिल्मों का पंजीयन हो चुका है। यह महोत्सव अलवर को फिल्म, इवेंट व पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में उभारने के लिए बड़ी पहल करेगा। त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन में देश-विदेश के जाने-माने फिल्मकार एवं फिल्म जगत की अन्य हस्तियां भाग लेंगी। वैसे भी अलवर ऐसी जगह हैं जहां फिल्म डेस्टिेशन की तमाम जरूरतें पूरी हो सकती हैं।