26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar : सरकारी शिक्षक के घर से 30 तोला सोने के जेवर चोरी, गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गया था परिवार

अलवर जिले के खेरली कस्बे के वार्ड नंबर 7 स्थित कजोड़ी मोहल्ला में चोरों ने सरकारी स्कूल के अध्यापक रवि टांक के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 30 तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 47 लाख रुपए आंकी गई है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

May 26, 2026

Alwar Kherli Theft Case

कमरे में बिखरा सामान: फोटो पत्रिका नेटवर्क

अलवर। जिले के खेरली कस्बे के वार्ड नंबर 7 स्थित कजोड़ी मोहल्ला में चोरों ने सरकारी स्कूल के अध्यापक रवि टांक के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 30 तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 47 लाख रुपए आंकी गई है। घटना की सूचना मिलने पर खेरली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अज्ञात बदमाशों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस के अनुसार चोरों ने मकान के तीन ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घटना को अंजाम दिया।

रवि टांक सिटाहेडा के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। वे सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी और छोटे पुत्र के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए घर से निकले थे । बड़े पुत्र को उन्होंने अपने माता-पिता के पुराने मकान पर छोड़ दिया था। मंगलवार सुबह जब दंपती गोवर्धन से लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा हुआ था। एक कमरे का ताला भी टूटा हुआ था, जिससे चोरी की आशंका स्पष्ट हो गई।

चोर कमरे में रखी अलमारी से करीब 30 तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी हुए जेवरों में सोने की चेन और लॉकेट, दो कंगन, चूड़ियां, 16 अंगूठियां, मंगलसूत्र, मांग टीका, झुमकी, चार जोड़ी टॉप्स तथा गले के हार का सेट शामिल है।

बैंक लॉकर नहीं, घर में रखा था सोना

रवि टांक ने बताया कि बैंक लॉकर नहीं होने के कारण पूरा सोना घर में ही रखा हुआ था। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और फिर अंदर के दरवाजों के ताले तोड़ते हुए बेडरूम तक पहुंच गए । वहां पलंग के अंदर रखे गहनों को निकालकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर जब भी परिवार कहीं बाहर जाता था, तो माता-पिता को घर पर सुला देते थे । इस बार जल्दी लौटने की बात सोचकर परिवार नए मकान को बंद कर गोवर्धन चला गया, जिसका फायदा चोरों ने उठा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज देखकर अज्ञात बदमाशों की तलाश भी की जा रही है।