नुक्ता की राशि लगाएं विकास में, याद रखेंगी पीढिय़ां...
अलवरPublished: May 26, 2023 08:34:04 pm
मृत्यु भोज बंद करने का सर्वसम्मति से किया निर्णय


नुक्ता की राशि लगाएं विकास में, याद रखेंगी पीढिय़ां...
अलवर. राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुब्बी के अनावड़ा में शुक्रवार को संत बाबा रामदेव बाबा के मंदिर पर रामदास त्यागी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय किया गया कि मृत्युभोज (नुक्ता कुप्रथा) में खर्च होने वाली राशि को गांव के विकास में लगाया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया।
सरपंच मुन्नी विनोद मीणा, हजारी मास्टर व प्रकाश भाबला दुब्बी ने बताया कि बैठक में गांव के विकास पर चर्चा की गई, जिसमें शिक्षा व चिकित्सा सुविधाओं पर जोर दिया गया। साथ में ग्रामवासियों ने सर्व समाज में वर्षों से चली आ रही मृत्यु भोज (नुक्ता कुप्रथा ) को रोकने का निर्णय किया गया। इसके बाद सभी ग्रामवासियों व पंच-पटेलों ने लिखित में प्रस्ताव लेकर निर्णय किया कि अनावड़ा में किसी भी समाज का कोई भी परिवार नुक्ता मृत्यु भोज नहीं करेगा। इस निर्णय का सभी गांव वासियों ने समर्थन किया।