
बाला किला स्थित करणी माता का मेला 3 से 12 अक्टूबर तक भरेगा। मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर बीना महावर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
एडीएम ने कहा कि मेले के दौरान प्रवेश सुबह 5 से शाम 6 बजे तक ही दिया जाएगा। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वन नाका से मन्दिर तक के रास्ते में सड़क के दोनों ओर हो रहे गड्ढों को मेले से पूर्व भरवाने तथा क्षतिग्रस्त दीवारों के पास मजबूत बैरिकेटिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही जयपोल गेट के आसपास की समस्त झाड़ियों को साफ करवाने सड़क के प्रत्येक मोड़ पर चमकने वाले लाल रंग के संकेतक लगवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को मेले में वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांग लोगों को लाने व जे जाने के लिए एक अलवर वाहिनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अलवर तहसीलदार को निर्देश दिए कि भण्डारे करने की अनुमति देते समय आयोजनकर्ता को पर्याप्त संख्या में भण्डारा स्थल पर कचरा पात्र रखने के लिए पाबंद करें एवं कचरे का निस्तारण विधिवत रूप में करें। मेला क्षेत्र में डीजे व लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाया जाए। मेला स्थल एवं बाला किला क्षेत्र में पॉलिथिन की थैलियां व प्लास्टिक डिस्पोजेबल उत्पाद ले जाने व उपयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा।
Published on:
25 Sept 2024 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
