अलवर. हिन्दू शक्ति वाहिनी की ओर से मल्टीप्लेक्स संचालकों से फिल्म पद्मावती का प्रदर्शन नहीं करने का आग्रह किया है।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने बताया कि गुजरात के मल्टीप्लेक्स संचालकों ने हिन्दूओं की भावना का सम्मान करते हुए इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने का निर्णय किया है।