21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खैरथल-तिजारा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली बाइक सवार युवक की जान

खैरथल जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। काम से घर लौट रहे युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

2 min read
Google source verification

मृतक - प्रमोद कुमार शर्मा

खैरथल जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। काम से घर लौट रहे युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पीछे दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।

तिजारा कस्बे में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसे का सबब बनी। कस्बे के स्टेप बाय स्टेप स्कूल के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

काम से लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक की पहचान रामनगर निवासी 37 वर्षीय प्रमोद कुमार शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोद तिजारा स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। शनिवार शाम को काम निपटाकर वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे स्टेप बाय स्टेप स्कूल के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया।


दो मासूमों के सिर से उठा साया

प्रमोद की असामयिक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। उनके पीछे दो छोटे बच्चे हैं, जिनके भविष्य पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पिता की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही तिजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर बेकाबू वाहनों की रफ्तार और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर गया है।