13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

अन्नदाता पर कूदरत ने बरपाया ओले का कहर, किसानों की सांसें गई ठहर …. यहां देखे खेतों में बिछी बर्फ की चादर ……..

अलवर. जिले में बदला मौसम किसानों के लिए आफत बना हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में फसल पसर रही है तो किसान सहमे हुए है। रविवार को भी अलवर मुख्यालय पर काले बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होती रही। क्षेत्र के थानागाजी में करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। तङ्क्षसग गांव, शाहजहांपुर, बहरोड़, मुंडावर क्षेत्र में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे किसानों की खेतों में खड़ी व खलिहान में रखी फसल भीगने के साथ नष्ट हो गई। बहरोड़. क्षेत्र में रविवार दोपहर तीन बजे बाद करीब एक घन्टे जमकर बरसात हुई। इस दौरा

Google source verification


अलवर. जिले में बदला मौसम किसानों के लिए आफत बना हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में फसल पसर रही है तो किसान सहमे हुए है। रविवार को भी अलवर मुख्यालय पर काले बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होती रही। क्षेत्र के थानागाजी में करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। तङ्क्षसग गांव, शाहजहांपुर, बहरोड़, मुंडावर क्षेत्र में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे किसानों की खेतों में खड़ी व खलिहान में रखी फसल भीगने के साथ नष्ट हो गई।
बहरोड़. क्षेत्र में रविवार दोपहर तीन बजे बाद करीब एक घन्टे जमकर बरसात हुई। इस दौरान ओलावृष्टि होने से किसानों की खेतों में कटी फसल बर्बाद हो गई। मूसलाधार बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अनेक जगह गेहंू की तैयार फसल आडी गिर गई। ओलावृष्टि से किसानों को करोडों रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में सरसों की फसल का उत्पादन करते है और सरसों ही किसानों की सबसे बड़ी पूंजी है। ऐसे में हुई ओलावृष्टि व बरसात के कारण खेतों में पड़ी सरसों की फसल खराब हो गई।
पहले पाला से नुकसान : रवि की फसल पर दिसम्बर जनवरी माह में सर्दी व पाला पडऩे के चलते नुकसान उठाना पड़ा था तो अब तैयार व कटी हुई फसल खराब हो जाने से किसानों की ङ्क्षचता बढ़ गई है।
मुंडावर. मुंडावर क्षेत्र के गांव नाहर खेड़ा, खानपुर, अजरका भानोत में खड़ी सरसों की फसल एवं गेहूं में नुकसान से किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। लाल खेड़ा निवासी एडवोकेट सतीश यादव ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे तेज हवा के साथ आई बारिश ने जहां खलियान में पड़ी सरसों की फसल भीग जाने से काफी नुकसान कर दिया है। वही तेज हवा से खड़े गेहूं गिर गए जिससे उनकी ग्रोथ नहीं बढ़ पाएगी। गांव भानोत सरपंच संदीप चौधरी एवं अजरका के सरपंच प्रतिनिधि अजय चौधरी ने बताया कि तेज हवा के साथ आई बारिश ने सरसों गेहूं में काफी नुकसान कर दिया है। सरसों का फली से झड़ जाने के कारण सरसों की छीजत, सरसों का दाना बदरंग पड़ जाएगा।
ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिरी, घरेलू उपकरण फुंके: उपखण्ड के गांव टेहड़का में घरेलू ङ्क्षसगल फेस ट्रांसफार्मर पर रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे संबंधित लाइन के कनेक्शनों के घरेलू उपकरण जलने से अतर ङ्क्षसह, संदीप चौधरी, बलवान ङ्क्षसह, बलवान ङ्क्षसह जाट, सतपाल चौधरी, इंद्राज ङ्क्षसह, कृष्ण ङ्क्षसह सहित अन्य ग्रामीणों के घरों के उपकरण जल गए।
शाहजहांपुर. आसमान से बादलों की होती गडग़ड़ाहट के बीच बारिश के साथ गिरे ओलों ने किसानों की गेहूं की फसल को जमींदोज कर दिया। वहीं ओले गिरने से कुछ किसानों की सरसों की पक कर तैयार खड़ी फसल को तबाह किया। साथ ही सरसो की कटाई कर कढ़ाई के लिए एकत्रित की फसल भीग जाने से भारी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
भिवाड़ी. क्षेत्र में रविवार शाम को करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। वहीं दिन का तापमान भी गिरावट दर्ज हुई। बारिश से क्षेत्र के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तिजारा. क्षेत्र में दो दिनों से बूंदाबांदी का दौर जारी है। जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। किसानों के सामने इन दिनों फसल को बचाने की चुनौती है।सरसों की फसल का कटाई कार्य जोरों पर है, लेकिन पलटे मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में कटाई के काम में रुकावट आ रही है। नुकसान होने का अंदेशा है।
थानागाजी. क्षेत्र में दोपहर बाद आधा घंटे बारिश हुई। इससे पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। कस्बे के वार्ड 17 के मोहल्लों में सड़कों पर नाले-नालियों का कीचडय़ुक्त पानी भर गया।