21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेक मिले, स्कूटी मिली, अब टॉपर्स को इस दिन मिलेंगे लैपटॉप

https://www.patrika.com/alwar-news/

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Oct 06, 2018

Laptop Distribution To Toppers In Alwar

चेक मिले, स्कूटी मिली, अब टॉपर्स को इस दिन मिलेंगे लैपटॉप

अलवर. सरकार को आचार संहिता डर सताने लगा है। इसके चलते विद्यालयों में पहले गार्गी पुरस्कार को बसंती पंचमी की जगह गांधी जयंती पर ही बांटे जाने का फरमान जारी किया गया और अब सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैप टॉप वितरित करने की आपाधापी मच गई है। अलवर जिले में ही आचार संहिता से पहले 1059 लैपटॉप विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे।

सभी ब्लॉकों में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम 8 अक्टूबर से किए जाने के आदेश शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए है। लेकिन लैप टॉप सभी ब्लॉकों पर वितरित करना शिक्षा महकमे के लिए सिरदर्द बन गया है। इससे पूर्व जल्दबाजी में किए गए गार्गी पुरस्कार में जमकर अव्यवस्था रही। सरकार की यह जल्दबाजी शिक्षा विभाग पर बन आई है। यह लैपटॉप सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को वितरित होंगे।

दाल की व्यवस्था नैफेड के जिम्मे

अब सरकार सरकारी स्कूलों में मिड डे मील में दालों की व्यवस्था स्वयं अपने स्तर पर करेगी। अब शिक्षा विभाग नैफेड के माध्यम से सरकारी स्कूलों में दाल की व्यवस्था करेगा। मिड- डे मील के आयुक्त ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले विद्यालय को अपने स्तर पर दालों को प्रबंध करना होता था लेकिन अब नेफेड के माध्यम से स्कूलों को दाल वितरित की जाएगी। इससे पूर्व में प्रति छात्र मिड -डे मील के लिए राशि कक्षा 1 से 5 वीं तक 4 रुपए 13 पैसे दी जाती थी जो अब 3 रुपए 28 पैसे मिलेगी। इसी प्रकार कक्षा 6 से आठवीं तक प्रति छात्र 6 रुपए 18 पैसे मिलते थे जो अब 4 रुपए 91 पैसे मिलेंगे।