13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉरेंस गैंग: 30 लाख रुपए दे दे वरना तेरे घर पर गोलियां बजेंगी

lawrence Gang Threat In Alwar : अलवर के टाइल्स एवं मार्बल व्यापारी को वाट्सऐप कॉल कर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
lawrence Gang Threat In Alwar

lawrence Gang Threat In Alwar : अलवर के टाइल्स एवं मार्बल व्यापारी को वाट्सऐप कॉल कर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस ग्रुप का सदस्य बताया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी के बारे में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। भरतपुर जिले के डीग कस्बा हाल जवाहर नगर अलवर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता का शहर के 200 फीट रोड पर रुद्राक्ष टाइल्स एंड मार्बल्स शोरूम है।

ओमप्रकाश गुप्ता से रंगदारी मांगने वाले ने उसकी मकान-दुकान तथा हथियार व गोलियों की फोटो-वीडियो भेजे। वह बोला, 30 लाख रुपए का इंतजाम कर लो। मैं लॉरेंस ग्रुप से बोल रहा हूं। रकम की व्यवस्था कहां से करनी है, यह तुम जानो। इसके बाद में उसने व्यापारी को मैसेज भेजे, जिसमें लिखा कि ये देख लेना तेरा वाला डीपी है, ठीक है। बार- बार बोलने की आदत नहीं है मेरे को, तेरे घर पर गोलियां बजेंगी, ठीक है और तेरे ऊपर, सोच समझ कर फैसला ले लेना एक बार।

व्हाट्सएप कॉल के द्वारा धमकी
प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हाल एनईबी थाना इंचार्ज अमित जैन ने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश बनकर व्हाट्सएप कॉल के द्वारा धमकी दी गई है। इसके साथ व्यापारी से 30 लाख कि रंगदारी मांगी गई है। दहशत पैदा करने के लिए बदमाश ने हथियार और मकान की फोटो भी व्यापारी को भेजी है। मामला दर्ज करने हमने जांच शुरू कर दी है। व्हाट्सएप कॉल को ट्रेस किया जा रहा है।