23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

जिले में करीब आधा घंटे गिरे नींबू के आकार के ओले,देखें वीडियो

अलवर. जिले में शुक्रवार को मौसम ने कई रूप दिखाए। सुबह बूंदाबांदी हुई, दोपहर में धूप खिली, शाम होते- होते आसमान पर बादल छा गए और शाम को बारिश हुई। वहीं अलवर शहर के आसपास के गांवों सहित जिले में कई स्थानों पर ओलों की चादर बिछ गई। बारिश एवं ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया। शहर में बारिश होने से जगह- जगह पर पानी भर गया। मौसम में बदलाव के चलते दिन व रात के तापमान में बड़ा अंतर हो गया है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 32 .5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री पर पहुंच गया।

Google source verification

अलवर

image

jitendra kumar

Apr 01, 2023

अलवर. जिले में शुक्रवार को मौसम ने कई रूप दिखाए। सुबह बूंदाबांदी हुई, दोपहर में धूप खिली, शाम होते- होते आसमान पर बादल छा गए और शाम को बारिश हुई। वहीं अलवर शहर के आसपास के गांवों सहित जिले में कई स्थानों पर ओलों की चादर बिछ गई। बारिश एवं ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया। शहर में बारिश होने से जगह- जगह पर पानी भर गया। मौसम में बदलाव के चलते दिन व रात के तापमान में बड़ा अंतर हो गया है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 32 .5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री पर पहुंच गया। यानी दिन की तुलना में रात का तापमान करीब आधा रहा।

थानागाजी. क्षेत्र के भूडिय़ावास, बाडोली, तिबारा, काला खोरा, बाढ़ गुजरान आदि गांवों में नींबू के आकार के ओले गिरने से 2 इंच मोटी चादर बिछ गई। हरिपुरा में 40 मिनट तक ओलावृष्टि से खेतों में 3 से 4 इंच की चादर जम गई, इसमें एक ऊंट भी फंस गया। इसके वीडियो, फोटो कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली को भेजे गए। मालाखेड़ा के बालेटा में आधा घंटा ओले गिरे, अकबरपुर क्षेत्र के धर्मपुरा, नटनी का बारा, माधोगढ़, सकट क्षेत्र में 15 मिनट तक, राजगढ़, नारायणपुर क्षेत्र में आधा घंटे ओले गिरे।